रायगढ़

रायगढ़: व्यक्ति ने IRDAI अधिकारी बनकर ठग लिया 1 लाख रु. जानें क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर रायगढ़ से आ रही है जहाँ एक व्यक्ति ने IRDAI अधिकारी बनकर 1 लाख रु. ठग लिए हैं

रायगढ़:   एक शख्स से लगभग एक लाख रुपए की ठगी हो गई, उसे ठगने वाले ने IRDAI का अधिकारी बनकर फोन किया था और कहा कि वो उनके पॉलिसी के पैसे वापस दिलवा देगा। इसके बाद उसने एक लड़की से संपर्क करवाया। बाद में एक लाख रुपए खाते में जमा करा लिए। पर पॉलिसी का पैसा वापस नहीं मिला। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से हुई है। पुलिस ने इस केस में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोप्टापारा निवासी मुरलीधर देवांगन को फरवरी महीने में किसी शख्स का फोन आया था। उसने अपने आप को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण का अधिकारी बताया। उसने पॉलिसी के संबंध में बात की। साथ में ये भी भरोसा दिलाया कि आपका पॉलिसी का पैसा जो फंस गया है, वो उसे वापस दिलवा देगा। इसके बाद उसने ही एक पूजा नाम की लड़की से मुरलीधार को फोन करवाया था।

पूजा ने भी मुरलीधर से उसके पॉलिसी के बारे में बात की और भरोसा दिलाया कि आपके पैसे मिल जाएंगे। मुरलीधर ने बताया कि मुझे हैरानी हुई कि उन्हें हमारी पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी थी। मुरलीधर के पैसे भी वहां फंसे हुए थे। इसलिए मुरलीधर उनके बातों में आ गए।

पूजा ने ही उन्हें किसी अमितेश भट्टाचार्य का नंबर दिया था। जिसके खाते में मुरलीधर ने कई बार में लगभग एक लाख रुपए जमा कर दिए। मगर इतने महीने बीत जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं मिला, ना ही वो पैसे वापस हुए जो पीड़ित से प्रोसेस के नाम पर लिए गए थे।

Back to top button