देश-विदेश
नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय करा दिया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी पार्टी ने 2022 में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे जिसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कैप्टन अमरिंदर पार्टी की सदस्यता दिलाई
इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजु, एवं भाजपा नेता सुनील जबाड और भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा उपस्थित रहे