बसना

भाजयुमो नेताओं ने ली नीलांचल सदस्यता, सम्पत को भाजपा में शामिल करने की मांग

बसना. नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष संपत अग्रवाल के जनसेवा कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतप्रीत सिंह सलूजा (विक्की) सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर, भाजपा युवा मोर्चा के गढ़फुलझर मंडल महामंत्री हरिधर पटेल, भाजपा कार्य समिति सदस्य लारेंस पांड़े, ने नीलांचल सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण की।

श्री अग्रवाल ने नीलांचल के प्रतीक पीले गमछा, प्रमाण पत्र व परिचय पत्र के साथ साल-श्रीफल से सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

इसके पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कामेश बंजारा, जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आकाश सिन्हा ने दो दिन पूर्व सदस्यता लेकर श्री अग्रवाल के साथ कंधे से कंधे मिलाकर क्षेत्र में सेवा कार्य करने की बात कही।

भाजपा को मजबूत करने सम्पत साथ जरूरी

नीलांचल से जुड़े समस्त भाजपा नेताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए बसना नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संपत अग्रवाल की भाजपा में वापसी की मांग करते हुवे कहा की पूरे क्षेत्र में लगातार सेवा कार्यों के माध्यम से संपत अग्रवाल की नीलांचल सेवा समिति कार्य कर रही है जिससे प्रभावित होकर हजारों लोग समिति के सदस्य बन चुके है ऐसे व्यक्ति की पार्टी में वापसी से निश्चित ही भाजपा मजबूत होगी। नीलांचल सेवा समिति सेवा कार्य करने वाला एक एनजीओ है। बतादे की लगातार संपत अग्रवाल सार्वजनिक मंचों में खुद को शुरू से भाजपा का होना व जल्द वापसी की बात करते नजर आ रहे है।

Back to top button