बसना
भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 137 वीं जयंती पर सम्मान समारोह आज मुख्य अतिथि डॉ.एनके अग्रवाल होंगे.

बसना. भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 137 वीं जयंती आज 3 दिसंबर 2021 को सांकरा जोंक में मनाई जायेगी. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद फाउंडेशन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एमएन कुरैशी ने बताया कि जयंती पर एक सम्मान समारोह दोपहर 3 बजे जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में किया गया है. जिसके मुख्य अतिथि डॉ.एनके अग्रवाल होंगे.
इस अवसर पर समाज सेवी, स्वास्थ्य कर्मी ,पुलिसकर्मी, प्रतिभाशाली बालक-बालिकाएं एवं पत्रकारों का सम्मान किया जावेगा. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान, हेमसागर पटेल, टिकेलाल पटेल, पीताम्बर पटेल एवं तपररिवनी बरिहा उपस्थित रहेंगे.