रायगढ़

सुनसान जगह पर अकेली लड़की से गांव के लड़के ने किया छेड़खानी

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से गांव के ही युवक द्वारा छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर घरघोडा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

थाना प्रभारी अमित सिंह से मिली जानकारी के अनुसार कल लड़की अपने सहेली के साथ देवगढ़ गई थी। जहा से वापस लौटते वक्त उसकी सहेली भालुमर जाने के लिए चली गई और वह अकेली घर के लिए आ रही थी। तभी आरोपी लड़का गौतम राठिया पीछे से आया और गलत नियत से छूने लगा तथा अश्लील बातें करने लगा। जहा से पीड़िता ने खुद को आरोपी के चंगुल से बचाकर घर आई।

घटना के बारे में परिवार को जानकारी दी । परिवारिक सलाह मशवरा कर बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी युवक के पतासाजी में जुट गई है।

Back to top button