बसना में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मंत्री, सांसद एवं विधायक की उपस्थिति में मनाया जाएगा — नरेन्द्र

बसना : फुलझर राज झेरिया यादव समाज, बसना के तहसील अध्यक्ष एवं बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 12/9/26, दिन शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ मंडी प्रांगण, बसना में समय 12:00 बजे मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जी, फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव जी, सरायपाली विधायक चातुरी डिग्रीलाल नंद जी, जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल जी के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए विशेष प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें मुख्य रूप से नगर भ्रमण मे पारंपरिक राऊत नाचा मंडली, कर्मा पार्टी, सरस्वती भागवत पार्टी, बलागीर से घंट पार्टी, डीजे झांकियां एवं विभिन्न सांस्कृतिक (ऑर्केस्ट्रा) कीर्तन धारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। उक्त महोत्सव में हजारों की तादाद में लोगों की उपस्थिति रहेगी।
इसी कड़ी में आगे उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण भगवान यादव समाज के आराध्य देवों में से एक हैं एवं इस दिन समाज द्वारा उनकी विशेष पूजा-अर्चना कर उत्सव मनाया जाता है। इसी को भव्यता देने एवं बड़े रूप में आयोजित करने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया गया है, जहां समाज के गौरव श्री कृष्ण भगवान जी के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।