बसना: गाली-गलौज के विवाद में युवक ने पिता-पुत्र पर डंडे से किया हमला, मां से भी मारपीट

बसना। ग्राम परगला में 14 अगस्त की शाम आपसी बातचीत को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह शाम करीब 7:30 बजे मजदूरी का काम खत्म कर अपने दामाद ठाकुर राम के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान मनोज ओगरे अपने घर के सामने खड़ा मिला।
शिकायत के मुताबिक, बातचीत के दौरान शिकायतकर्ता ने मनोज से उसके माता-पिता के घर आने-जाने को लेकर सवाल किया। इसी बात पर मनोज ओगरे ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और पीछे से डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
शोर सुनकर शिकायतकर्ता के पिता खेमानिधी ओगरे और माता कुमारी बाई मौके पर पहुंचे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। डंडे से खेमानिधी ओगरे के बाएं जबड़े पर वार कर चोट पहुंचाई गई। वहीं, कुमारी बाई के साथ भी हाथ-मुक्के से मारपीट किए जाने का आरोप है।
घटना के दौरान ठाकुर राम और सत्यभामा के मौके पर मौजूद रहने तथा बीच-बचाव करने की बात शिकायत में कही गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।