बसना

भारत मोबाइल बसना की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बसना। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारत मोबाइल, बसना की ओर से समस्त बसना अंचलवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई है।

भारत मोबाइल के संचालक साजिद फुलाला ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में अपना योगदान देने तथा देश की प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखते हुए हमें देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

भारत माता की जय
जय हिन्द, जय भारत

साजिद फुलाला
संचालक, भारत मोबाइल बसना

Back to top button