बसना

आजादी का अमृत पर्व: बसना में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने फहराया तिरंगा,मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

देशराज दास बसना। पूरा देश जब 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वाधीनता का अमृत उत्सव मना रहा था, तब बसना विधानसभा क्षेत्र में भी देशभक्ति, अभूतपूर्व उत्साह और हर्षोल्लास का एक अद्भुत वातावरण देखने को मिला। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विभिन्न गरिमामय आयोजनों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण किया और क्षेत्र की जनता को आजादी की 80वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई दी।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सुबह सर्वप्रथम नगर पंचायत बसना प्रांगण और तत्पश्चात विधायक जनसंपर्क कार्यालय में पूर्ण विधि-विधान व राष्ट्रगान की गूंज के साथ ध्वजारोहण किया।

इसके बाद, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य समारोह में सहभागिता हेतु ‘पीएम श्री विद्यालय’ बसना पहुंचे। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही उन्होंने सर्व प्रथम भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। तदुपरांत, उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराया और एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा विद्यार्थियों की अनुशासित टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट व परेड की सलामी ली। इस दौरान शांति, समृद्धि और राष्ट्र-गौरव के प्रतीक तिरंगे गुब्बारों को खुले नीले आकाश में छोड़कर खुशियों का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने अपने ओजस्वी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम जिस खुली और आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे देश के अनगिनत वीर सपूतों के सर्वस्व त्याग, कड़े संघर्ष और अतुलनीय समर्पण का ही सुखद परिणाम है। उन वीरों का बलिदान सदैव हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तीकरण और छत्तीसगढ़ को विकास के नए शिखरों तक पहुंचाने के लिए उठाए जा रहे मजबूत कदमों की जानकारी दी।

विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि बच्चे ही देश का असली आधार और भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर अनुशासित रहने, कड़ी मेहनत करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का मंत्र दिया, ताकि वे अपनी प्रतिभा से अपने माता-पिता, बसना क्षेत्र और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम संपूर्ण भारत में रोशन कर सकें।

संबोधन के पश्चात पीएम श्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। लोकनृत्यों, देशभक्ति के गीतों और तिरंगे के रंगों में सजे नन्हे बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने संपूर्ण माहौल को राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। इन ओजस्वी और विविधता से परिपूर्ण प्रस्तुतियों को देखकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल अत्यंत प्रफुल्लित नजर आए और उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी,नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता एन के अग्रवाल,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुमित अग्रवाल,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसना मोहित पटेल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव,एल्डरमैन नगर पंचायत बसना विकास वाधवा,एल्डरमैन जितेंद्र कश्यप,विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,सांसद प्रतिनिधि टिकेलाल साव, सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा,सभापति नगर पंचायत बसना डेनियल पीटर ,सभापति नगर पंचायत बसना मुजम्मिल कादरी, सभापति नेहा प्रवीण धृतलहरे,जिला मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल, महामंत्री बसना मंडल सरोज पटेल,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश सिन्हा, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना मंडल अमृत चौधरी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजू साई,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा अरुण साहू,मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण साहू,विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,सभापति नगर पंचायत बसना वीणा निर्मल दास, सभापति जनपद पंचायत बसना जन्मजय साव,महामंत्री भाजपा बसना दीपक शर्मा,महामंत्री युवा मोर्चा नवीन भट्ट,पार्षद राकेश डड़सेना, पार्षद संगीता नायक,पार्षद मोहित सिंह अरोरा,पार्षद आशीष साहू,पार्षद शिव नायक,पार्षद मनोज गहरवाल,पार्षद खालिद दानी, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, पार्षद विनीता पवन अग्रवाल,पार्षद इरफान गिनानी, पार्षद अमरीन गिनानी,सीएमओ नगर पंचायत बसना सूरज सिदार, इंजीनियर सुरेश गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सेवक दास दीवान,देशराज दास ,युवा नेता राहुल चतुर्वेदी,स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय के सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी व स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं तथा भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Back to top button