बसना: धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में दिखी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत की झलक

देशराज दास बसना। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बसना में सर्व आदिवासी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गढ़ शक्ति, पुरखा शक्ति एवं देवी-देवताओं की सेवा-अर्जी और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात मंडी प्रांगण से विशाल रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रानी दुर्गावती चौक पहुंची। यहां रानी दुर्गावती जी के चौक पर समाजजनों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद रैली पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
सभा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य एवं उपसभापति देवकी पुरुषोत्तम दीवान ने की। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज की कला, संस्कृति, परंपरा और गौरव को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में सामने रखा।
उत्कृष्ट कर्मचारियों और प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सर्व आदिवासी समाज के चयनित शासकीय कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट प्रतिभावान युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति, युवाओं की भूमिका और सामाजिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे।
इस अवसर पर जयदेव भोई, संरक्षक संवरा समाज; उत्तम सिंह चंद्रवंशी, संरक्षक कंवर समाज; विष्णु मांझी एवं उसुम कुमार बरिहा के प्रेरणादायक वक्तव्यों ने समाजजनों में नई ऊर्जा का संचार किया। वक्ताओं ने समाज को शिक्षा और संगठन के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने पर जोर दिया।
जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में देवेन्द्र बहादुर सिंह, केंद्रीय गोंडवाना समाज अध्यक्ष एवं श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद, विधायक सरायपाली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुषोत्तम दीवान, रोशन भोई एवं शंकर सिंह सिदार ने किया। विशेष मार्गदर्शक के रूप में गणेश सिदार, करताल जगत, नरेश पोर्ते, महेश्वरी प्रीतम सिदार, उपेन्द्र नाग, पांडव नाग, उत्तर कुमार सिदार, शुभसिंह जगत, नेपाल सिदार, डेविड चौधरी, विद्या चरण चौधरी, कौशल सिदार, कलपराम मुंडा, फगुलाल बरिहा, कृष्ण कुमार पटेल, कृष्ण कुमार सिदार, बृज जगत, प्रेमसिंह सिदार, धनंजय गहीर, रंजीत, राजू कोड़ाकू, विद्या चरण सिदार, सफेद सिंह बाघ, अजय जगत, कमल नेताम, महावीर कश्यप, मेनमोती सिदार, मनीराम जगत, बाबूलाल दीवान, यज्ञराम सिदार, बरतराम नागेश, रामलाल बाघ, विजय भोई, रविशंकर भोई, घंसिया सिदार, कुमार सिदार, शिवशोभन ठाकुर, एनके दीवान, विनोद सिदार, ललित दीवान, घनश्याम सिदार, मंगल सिदार एवं अनिता चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
वहीं अविनाश ठाकुर, एएसपी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी समाजजनों और पदाधिकारियों के सहयोग से विश्व आदिवासी दिवस का यह भव्य आयोजन उत्साह, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।