बसना

बसना जनपद की पंचायतों को 10.15 करोड़ रुपये की सौगात

16वें वित्त आयोग से 102 पंचायतों के लिए जारी हुई राशि, भंवरपुर को सर्वाधिक 22.81 लाख और नानकसागर को सबसे कम 5.44 लाख रुपये

देशराज दास बसना। 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत जनपद पंचायत बसना की 102 ग्राम पंचायतों के लिए संसाधन आवंटन (रिसोर्स एनवेलप) राशि जारी की गई है। जनसंख्या के आधार पर पंचायतों को कुल 10 करोड़ 15 लाख 74 हजार 543 रुपये का आवंटन किया गया है। इस राशि का उपयोग पेयजल, स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के रखरखाव सहित अन्य आधारभूत विकास कार्यों में किया जाएगा।

भंवरपुर को सर्वाधिक, नानकसागर को सबसे कम राशि
आवंटन सूची में भंवरपुर पंचायत को सर्वाधिक 22 लाख 81 हजार 359 रुपये की राशि मिली है। वहीं बंसुला को 19 लाख 94 हजार 960 रुपये, बड़ेसाजापाली को 17 लाख 29 हजार 457 रुपये, माधोपाली को 15 लाख 80 हजार 726 रुपये तथा अरेकेल को 15 लाख 64 हजार 746 रुपये का आवंटन किया गया है।

इसी तरह दुरुगपाली को 14 लाख 83 हजार 006 रुपये, दलदली को 14 लाख 42 हजार 443 रुपये, खोगसा को 13 लाख 89 हजार 588 रुपये, खेमड़ा को 13 लाख 62 हजार 546 रुपये तथा बुटीपाली को 13 लाख 53 हजार 327 रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।

वहीं सूची में नानकसागर पंचायत को सबसे कम 5 लाख 44 हजार 527 रुपये का आवंटन किया गया है
पंचायतवार आवंटित राशि
आमापाली – 11,08,106 रुपये
अंकोरी – 8,56,124 रुपये
अरेकेल – 15,64,746 रुपये
अजगरखार – 8,89,312 रुपये
बड़ेढाभा – 13,07,848 रुपये
बड़ेसाजापाली – 17,29,457 रुपये
बड़ेटेमरी – 12,74,045 रुपये
बनडबरी – 8,65,343 रुपये
बंसुला – 19,94,960 रुपये
बाराडोली – 7,31,977 रुपये
बरबसपुर – 10,36,814 रुपये
बरडीह – 6,15,205 रुपये
बरगांव – 9,95,021 रुपये
बरौली – 9,42,781 रुपये
बरपेलाडीह – 6,79,737 रुपये
बरतियाभांटा – 8,61,041 रुपये
बेलटिकरी – 9,29,875 रुपये
भैंसाखुरी – 7,94,665 रुपये
भठोरी – 6,50,236 रुपये
भूकेल – 8,37,072 रुपये
भंवरचुवां – 7,65,165 रुपये
भंवरपुर – 22,81,359 रुपये
बिछिया (पो.) – 11,95,378 रुपये
बिछिया (सा.) – 9,64,907 रुपये
बिजराभांठा – 8,72,718 रुपये
बिरसिंहपाली – 7,92,207 रुपये
बिटांगीपाली – 7,55,946 रुपये
बुंदेलाभाटा – 7,30,133 रुपये
बुटीपाली – 13,53,327 रुपये
चनाट – 9,87,032 रुपये
चंदखुरी – 7,85,446 रुपये
छोटेपटनी – 8,55,509 रुपये
छुईपाली – 10,23,293 रुपये
चिमरकेल – 8,81,937 रुपये
चिपरीकोना – 9,63,063 रुपये
चिर्राचुवां – 8,19,249 रुपये
दलदली – 14,42,443 रुपये
देवरी – 8,48,134 रुपये
ढालम – 9,75,355 रुपये
धनापाली – 8,29,082 रुपये
दुधीपाली – 7,95,894 रुपये
दुलारपाली – 10,94,585 रुपये
दुर्गापाली – 14,83,006 रुपये
दुरुगपाली – 7,94,050 रुपये
गढ़फुलझर – 12,93,712 रुपये
गणेकेरा – 12,89,410 रुपये
गणेशपुर – 12,99,244 रुपये
गिधली – 9,69,209 रुपये
गौरटेक – 8,88,697 रुपये
गुढियारी – 7,91,592 रुपये
हरदा – 9,08,979 रुपये
जगत – 10,67,543 रुपये
जमदरहा – 9,21,885 रुपये
जोगीपाली – 6,28,111 रुपये
करनापाली – 7,66,394 रुपये
कायतपाली – 9,29,875 रुपये
केवटापाली – 7,59,633 रुपये
खटखटी – 7,22,758 रुपये
खेमड़ा – 13,62,546 रुपये
खोगसा – 13,89,588 रुपये
खरोरा – 11,67,107 रुपये
कोलिहादेवरी – 9,59,375 रुपये
कोटेनदरहा – 7,79,300 रुपये
कुदारीबाहरा – 11,32,075 रुपये
कुड़ेकेल – 10,33,741 रुपये
कुम्हारी – 11,89,847 रुपये
कुरचुंडी – 12,83,264 रुपये
कुरमाडीह – 6,22,580 रुपये
कुसमुर – 10,35,584 रुपये
लंबर – 8,96,687 रुपये
लोड़्हीपुर – 9,36,021 रुपये
लोहरिनडीपा – 8,57,353 रुपये
माधोपाली – 15,80,726 रुपये
मेदनीपुर – 8,41,374 रुपये
मेढ़ापाली – 10,03,626 रुपये
मोहका – 12,18,732 रुपये
मुनगाडीह – 7,83,602 रुपये
नानकसागर – 5,44,527 रुपये
नौगड़ी – 10,65,699 रुपये
पलसापाली – 9,24,958 रुपये
पलसापाली (अ) – 8,00,811 रुपये
परसकोल – 7,55,331 रुपये
पठीयापाली – 8,30,311 रुपये
पौसरा – 8,73,947 रुपये
पुरुषोत्तमपुर – 6,64,372 रुपये
रंगमटिया – 10,25,751 रुपये
रसौड़ा – 13,43,494 रुपये
रोहिना – 8,57,968 रुपये
रूपापाली – 10,39,887 रुपये
सागरपाली – 10,55,866 रुपये
साल्हेझरिया – 8,53,051 रुपये
सलखंड – 9,49,542 रुपये
संतपाली – 8,47,520 रुपये
सराईपाली – 7,23,987 रुपये
सरकंडा – 11,75,096 रुपये
सिंघनपुर – 8,04,498 रुपये
सुखापाली – 9,56,917 रुपये
ठाकुरपाली – 8,73,333 रुपये
उड़ेला – 9,32,948 रुपये
उमरिया – 12,76,504 रुपये

गांवों में बढ़ेंगी बुनियादी सुविधाएं
16वें वित्त आयोग की इस राशि से पंचायतों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराए जा सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के साथ-साथ सार्वजनिक परिसंपत्तियों के रखरखाव पर भी राशि खर्च की जाएगी।

Back to top button