खल्लारी

खल्लारी। जेसीबी बीमा में धोखाधड़ी का खुलासा, प्रार्थी ने खुद को बताया ‘चोरी का शिकार’

खल्लारी। थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक प्रार्थी ने अपनी जेसीबी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला उलटा निकला।

पुलिस जाँच में जांच में पाया गया कि प्रार्थी गोविंद धीवर (35, निवासी वार्ड नं. 23, सुभाष नगर, महासमुंद) ने अपने जेसीबी वाहन क्रमांक CG 04 L 3422 को बीमा कंपनी से बीमा कराकर आर्थिक लाभ लेने के उद्देश्य से बेचा।

मिली जानकारी के अनुसार- जनवरी 2026 में आर्थिक तंगी के कारण गोविंद ने अपने जेसीबी का बीमा करवाकर बीमा कंपनी से धोखाधड़ी की योजना बनाई। 23 फरवरी 2026 को उसने अपने जेसीबी को एजेंट के माध्यम से 3 लाख रुपये में चन्द्रकुमार चन्द्रा को बेच दिया। इसके बाद 30 मार्च 2026 को अपने परिचित पुष्पेन्द्र चन्द्राकर से जेसीबी किराये पर लेकर ग्राम तेलीबांधा के दुलार फार्म हाउस के सामने खड़ा किया और फिर स्वयं को जेसीबी को हटा लिया। अगले दिन, 31 मार्च 2026 को उसने जेसीबी चोरी होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच में पुलिस ने प्रार्थी, गवाहों और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए तथा जेसीबी वाहन और बिक्री के दस्तावेज भी जप्त किए। विवेचना के आधार पर पुलिस ने पाया कि प्रार्थी का कृत्य धोखाधड़ी और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के अपराधों के अंतर्गत आता है।

पुलिस ने गोविंद धीवर के खिलाफ धारा 318(4), 217, 248(A) BNS के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button