महासमुंद
नगर का कपड़ा व्यवसायी हुआ कोरोना पॉजिटिव-एम्स में चल रहा इलाज

नवापारा राजिम 08 अगस्त। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना सक्रमण बढ़ती ही जा रही है.नवापारा राजिम नगर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रही है। आज फिर नगर में एक कपड़ा व्यवसायी कोरोना संक्रमित मिला है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के गंज रोड का एक कपड़ा व्यवसायी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। भूपेंद्र उपाध्याय मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पंजवानी चौक स्थित कपड़ा व्यवसायी पॉजिटिव पाए गए है, उनका रायपुर AIIMS मे इलाज जारी है।
