बसना

बसना: ग्राम सिरको मे पढ़े लिखें युवाओं द्वारा बच्चों को निशुल्क अध्यापन

बसना: ग्राम सिरको के प्राथमिक और माध्यमिक शाला के बच्चों को सिरको के पढ़े लिखें युवाओ के द्वारा ग्रीष्म कालीन अवकाश मे बच्चों के अवकाश का सदुपयोग करते हुए गाँव के युवाओं द्वारा बच्चों को नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, और सैनिक स्कूल, एकलव्य स्कूल भर्ती परीक्षा के साथ साथ विद्यार्थियों के विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है,

जो की शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है।गाँव मे शिक्षा मे योगदान देने वाले युवाओं मे नेहरू साहू, विश्वाशिनी नेताम, चंचल नाग, दीपांजलि साहू, दिव्या साहू,अरुण साहू, बसंत साहू, सौम्या दास और भी बहुत से युवा है जो अपने योग्यतानुसार और समयानुसार बच्चों के बौद्धिक विकास मे वृद्धि करने मे अपना सराहनीय योगदान दे रहे है जो की अन्य गाँव के युवाओं के लिए प्रेरणा के श्रोत है।

Back to top button