रायगढ़

रायगढ़: युवती का बनाया अश्लील वीडियो…वायरल करने की धमकी देकर दो लाख की मांग.तीन आरोपी गिरफ्तार.

रायगढ़। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है जब युवती अपने मंगेतर के साथ बंजारी मंदिर दर्शन करने आई थी और वापस तमनार लौट रहे थे तभी कुछ लोग आकर अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की मांग करने लगे। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पूंजीपथरा थाने में दर्ज कराई और आज पूंजीपथरा पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पूंजीपथरा थाना प्रभारी मनीष नागर से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को युवती अपने मंगेतर के साथ बंजारी मंदिर में माता के दर्शन करने आई थी। तभी दोपहर जब वह वापस तमनार की ओर अपने मंगेतर के साथ लौट रही थी और वे गोदगोदा नामक गांव से 50 मीटर पहले एक सुनसान जगह पर पहुचे थे। जहां युवती लघु संका करने के लिए रुकी थी। जहां दो युवक आकर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देते हुए ₹200000 की मांग करने लगे।

युवक और युवती के पास उस वक्त पैसा नहीं था। आरोपी युवकों ने उनसे जबरन लूटपाट करते हुए 8000 रु मोबाइल व बाइक की चाबी लूट कर फरार हो गए। मंगेतर युवती ने लोक लाज के डर से मामले की शिकायत तुरंत थाने में दर्ज नहीं कराई थी एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवकों ने अश्लील वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किया जिसकी जानकारी मंगेतर को हुई जिसके बाद कल पूंजीपथरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।

पूंजीपथरा पुलिस ने धारा 354( ख),354 (ग),384, 34,392,509(ख) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी तरुण साहू, छबि साहू, उग्रसेन को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों से लूटी हुई रकम का ₹5000 बाइक की चाबी व मोबाइल बरामद की गई है।

Back to top button