महासमुंद

महासमुंद: जेल में बंदी की मौत, चक्कर खाकर गिरा और अस्पताल में तोड़ा दम

छत्त्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ महासमुंद। जिला जेल महासमुंद में बुधवार सुबह एक बंदी सैय्यद अशफाक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है।

सुबह चक्कर खाकर गिरा, अस्पताल में तोड़ा दम
मिडिया से जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह जेल में बंद सैय्यद अशफाक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया। जेल कर्मचारियों ने उसे तत्काल प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है।

अपराध का ब्योरा जुटा रहा प्रशासन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बंदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका विस्तृत विवरण अभी सामने आना बाकी है। सैय्यद अशफाक किस मामले में जेल में बंद था और उसे कब गिरफ्तार कर यहां लाया गया था, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना को लेकर जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Back to top button