अब सरायपाली में ही जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा,ओम हॉस्पिटल में डॉ. दुर्गा प्रसाद साहू दे रहे सेवाएं

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली। पेट के दाहिने निचले हिस्से में अचानक तेज दर्द, उल्टी, मतली और बुखार जैसी समस्याओं को अक्सर लोग सामान्य पेट दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये अपेंडिक्स की गंभीर समस्या के संकेत भी हो सकते हैं। समय पर पहचान और उचित उपचार नहीं मिलने पर अपेंडिक्स फटने तथा संक्रमण पूरे पेट में फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसी को लेकर सरायपाली स्थित ओम हॉस्पिटल द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए अपेंडिक्स सहित विभिन्न सर्जिकल समस्याओं के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
ओम हॉस्पिटल में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. दुर्गा प्रसाद साहू (MBBS, MS) अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों के लिए उपलब्ध रहते हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रत्येक रविवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जाती है।
चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, अपेंडिक्स में संक्रमण होने पर पेट के दाहिने निचले हिस्से में तेज दर्द, मतली या उल्टी, बुखार तथा भूख न लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में लापरवाही बरतना खतरनाक साबित हो सकता है। समय पर चिकित्सकीय जांच और आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी से गंभीर जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है।
आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ उपचार की व्यवस्था
ओम हॉस्पिटल में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के साथ विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में आयुष्मान भारत एवं राशन कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा बीजू कार्ड के माध्यम से भी उपचार की व्यवस्था उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की परेशानी कम हो और उन्हें अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।
यहां उपलब्ध हैं डॉ. दुर्गा प्रसाद साहू
मरीज ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली में डॉ. साहू से परामर्श ले सकते हैं। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए 07725-299360 और 83700-08558 पर संपर्क किया जा सकता है।


