बसना: शराब के नशे में पति ने पत्नी और बेटी से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

बसना। ग्राम इंदरपुर निवासी संतोषी अजगल्ले ने अपने पति अभिमन्यु के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाना में दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उसके साथ विवाद करता है और मारपीट करता रहता है।
महिला के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने डंडे और हाथ-मुक्के से पत्नी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी पिंकी अजगल्ले के साथ भी मारपीट की गई।
मारपीट में संतोषी के बाएं हाथ और दोनों पैरों में चोट व दर्द होने की बात कही गई है, जबकि उसकी बेटी पिंकी के बाएं हाथ और बाएं पैर में चोट आई है। घटना के दौरान गांव के बड़कू सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना को देखा और सुना।
महिला पुलिस को बताया कि पहले बेटी पिंकी का इलाज कराया गया, जिसके बाद 25 अगस्त को थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।