सरायपाली में अब श्री शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर में मिलेगी ओपीडी सुविधा, डॉ. जय प्रकाश बर्मन देंगे परामर्श; दूरबीन पद्धति से कई जटिल ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ | सरायपाली।
स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में सरायपाली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जय प्रकाश बर्मन की ओपीडी सुविधा क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी। एमबीबीएस, एमएस, FMAS एवं EFIAGES की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले डॉ. बर्मन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को शाम 5 बजे से 7 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे।
डॉ. जय प्रकाश बर्मन पेट एवं आंत से जुड़ी बीमारियों, पित्त की थैली की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, भगंदर, फिशर, गांठ, लिपोमा एवं सिस्ट जैसी समस्याओं के उपचार और शल्य चिकित्सा में विशेषज्ञता रखते हैं। इसके अलावा महिलाओं में स्तन की गांठ एवं स्तन कैंसर से संबंधित समस्याओं, थायराइड की बीमारी तथा अन्य सामान्य एवं जटिल सर्जिकल रोगों के लिए भी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
दूरबीन पद्धति से आधुनिक सर्जरी की सुविधा
चिकित्सकीय सेवाओं में आधुनिक तकनीक के महत्व को देखते हुए लेप्रोस्कोपिक यानी दूरबीन पद्धति से विभिन्न ऑपरेशन की सुविधाओं पर भी विशेष जोर दिया गया है। इसके अंतर्गत पित्त की थैली की सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी, हिस्टेरेक्टॉमी (बच्चेदानी का ऑपरेशन), किडनी एवं यूरेटर की पथरी का उपचार, प्रोस्टेट ग्रंथि की बढ़ोतरी का उपचार तथा स्तन में गांठ एवं स्तन कैंसर से संबंधित सर्जरी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हाइड्रोसील, मूत्राशय की पथरी और अन्य शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा रहेगी।
श्री शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर में मिलेगी ओपीडी सुविधा
डॉ. जय प्रकाश बर्मन की ओपीडी श्री शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर में संचालित होगी। यह सेंटर पुष्पा मेडिकल के बाजू में मुख्य मार्ग (मेन रोड), झिलमिली, सरायपाली में स्थित है।
क्षेत्र के मरीज अब जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित समस्याओं के लिए निर्धारित दिनों में विशेषज्ञ चिकित्सक से सीधे परामर्श ले सकेंगे। ओपीडी का समय प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार शाम 5 से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।
