बसना:पिरदा के पास ग्राहक की तलाश में खड़ा था शराब तस्कर, 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

बसना। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसना पुलिस ने ग्राम पिरदा के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसना-बिलाईगढ़ मार्ग पर ग्राम पिरदा के पास एक व्यक्ति सुनसान जगह पर सड़क किनारे शराब बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए थाना बसना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम वृन्दावन दास पिता बुढ़वा दास, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरनाईदादर, थाना सांकरा, जिला महासमुंद बताया। पुलिस ने उसके पास रखे पीले रंग के झोले की तलाशी ली, जिसमें 10 लीटर क्षमता वाली सफेद प्लास्टिक जरकिन में हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी मिली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब 2,000 रुपये जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
जब्त सामग्री
10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब
अनुमानित कीमत ₹2,000
गिरफ्तार आरोपी
वृन्दावन दास पिता बुढ़वा दास, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरनाईदादर, थाना सांकरा, जिला महासमुंद