बसना: खेमड़ा ओवरब्रिज के पास,वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी युवक 4 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

बसना। थाना बसना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खेमड़ा ओवरब्रिज के पास एक युवक को 4 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेमड़ा ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम कमलेश रात्रे पिता जनकराम रात्रे, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी बसना बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी दो प्लास्टिक बोतलें बरामद कीं। दोनों बोतलों में 2-2 लीटर के हिसाब से कुल 4 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 800 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर मौके पर सीलबंद किया। आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने आरोपी कमलेश रात्रे के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को 22 अगस्त की रात गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने पर उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।