बसना: अवैध महुआ शराब के साथ मधुमंगल भोई गिरफ्तार, 20 लीटर शराब जब्त

बसना: थाना बसना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को थाना बसना में पदस्थ प्रधान आरक्षक डोलामणी भोई हमराह स्टाफ के साथ मुसाफिर चेकिंग एवं टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरबसपुर से बानीपाली मार्ग स्थित बरगद पेड़ मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मधुमंगल भोई (45), निवासी बानीपाली, थाना बसना, जिला महासमुंद बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मटमैले सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 20 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब रखने एवं बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज या लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की, लेकिन आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद बरामद शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर सीलबंद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है