हॉस्पिटल

06 अगस्त को बसना में न्यूरोलॉजी एवं किडनी रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क, नसों एवं किडनी रोगों के लिए निःशुल्क परामर्श व ओपीडी शिविर आयोजित

देशराज दास बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 06 अगस्त 2026 (गुरुवार) को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा न्यूरोलॉजी एवं किडनी रोगों की जांच, परामर्श एवं ओपीडी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस विशेष चिकित्सा शिविर में क्षेत्रवासियों को रायपुर के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।

वयस्क एवं बाल्य रोग न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल सुबह 10 बजे से मरीजों का परीक्षण करेंगे। डॉ. अर्पित अग्रवाल एमबीबीएस एवं एमडी (बीएचयू), डीएम न्यूरोलॉजी (दिल्ली) गोल्ड मेडलिस्ट हैं तथा डीकेएम हॉस्पिटल रायपुर में पूर्व सहायक प्राध्यापक रह चुके हैं। वर्तमान में वे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में न्यूरो कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

शिविर में सिरदर्द, माइग्रेन, लकवा (पैरालिसिस), हाथ-पैरों की कमजोरी, नसों की कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी, गर्दन एवं कमर दर्द, डायबिटिक न्यूरोपैथी, चक्कर, बेहोशी, मिर्गी, याददाश्त कमजोर होना तथा मस्तिष्क एवं नसों से संबंधित अन्य सभी रोगों की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध रहेगा।

इसी दिन किडनी रोग एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में ओपीडी सेवाएं देंगे। डॉ. सिंघल एमबीबीएस, एमडी जनरल मेडिसिन एवं डीएनबी नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ हैं तथा किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन के रूप में कार्यरत हैं।

किडनी विशेषज्ञ द्वारा चेहरे व पैरों में सूजन, बार-बार या कम पेशाब आना, पेशाब में तकलीफ, उच्च रक्तचाप, मधुमेह से प्रभावित किडनी संबंधी समस्याएं, सांस फूलना, जल्दी थकान एवं किडनी रोगों की जांच और परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल में स्मार्ट कार्ड एवं राशन कार्ड धारकों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है तथा विभिन्न बीमा (इंश्योरेंस) कंपनियों की सुविधाएं भी मान्य हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि मस्तिष्क, नसों या किडनी संबंधी किसी भी समस्या से पीड़ित मरीज इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से समय पर परामर्श प्राप्त करें।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना
संपर्क नंबर: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

Back to top button