हॉस्पिटल

सरायपाली क्षेत्रवासियों के लिए राहत: नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिवराकुटा में शुरू हुई मनोचिकित्सा विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं

सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिवराकुटा (सरायपाली ) में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. प्रशांत पटेल (MBBS, MD) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. प्रशांत पटेल प्रत्येक बुधवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। उनके द्वारा अवसाद (डिप्रेशन), चिंता एवं घबराहट, अनिद्रा, माइग्रेन, नशा मुक्ति, भूलने की बीमारी (डिमेंशिया), बच्चों की व्यवहार संबंधी समस्याएं, सिजोफ्रेनिया, मिर्गी तथा अन्य मानसिक रोगों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को समय पर सही उपचार मिल सके और उन्हें लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता न पड़े।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण मानसिक रोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है।

परामर्श हेतु संपर्क: 94241 84383
स्थान: नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिवराकुटा (सरायपाली )

 

Back to top button