अग्रवाल नर्सिंग होम में 24 जुलाई को लगेगा यूरोलॉजी कैंप, प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी उपलब्ध रहेंगे

देशराज दास बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक उपचार प्रदान करेंगे।
कैंप में किडनी एवं मूत्र संबंधी विभिन्न रोगों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें किडनी की पथरी का इलाज एवं सर्जरी, प्रोस्टेट रोगों का उपचार, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली की समस्या, किडनी, प्रोस्टेट व टेस्टिस कैंसर का उपचार, पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब में खून या लीकेज जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंप में पीडियाट्रिक यूरोलॉजी एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। मरीजों की सीटी स्कैन के माध्यम से पथरी की सटीक जांच की जाएगी तथा किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में आईसीयू बैकअप के साथ निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है।
कैंप में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है। जिन मरीजों को ऑपरेशन कराना है, उन्हें अस्पताल प्रबंधन ने 23 जुलाई तक अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ भर्ती होकर अग्रिम पंजीयन कराने की सलाह दी है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मरीज अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना से संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क एवं अपॉइंटमेंट:
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद
07770-868473, 91652-66994, 98931-53699