बसना में मिलेगा महानगरों जैसी हड्डी रोग उपचार की आधुनिक सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे

देशराज दास बसना: क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब हड्डी, जोड़ एवं रीढ़ संबंधी बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल ने अपनी नियमित सेवाएं शुरू कर दी हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल ने देश के कई प्रमुख शहरों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, मुंबई और अहमदाबाद के प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दी हैं। वे हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, स्पाइन सर्जरी तथा आर्थ्रोस्कोपी के क्षेत्र में अनुभवी विशेषज्ञ हैं।
अस्पताल में मरीजों के लिए जोड़ों के दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी, लिगामेंट की चोट, साइटिका, रीढ़ संबंधी रोग, बच्चों के हाथ-पैर की विकृतियों, जटिल फ्रैक्चर तथा पेल्विक एवं एसीटाबुलम फ्रैक्चर जैसी समस्याओं का आधुनिक उपचार उपलब्ध रहेगा।
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में 96 स्लाइस सीटी स्कैन,डिजिटल एक्स-रे सहित आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही आयुष्मान भारत योजना एवं बीजू कार्ड के तहत भी उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब बसना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हड्डी रोगों की जांच, परामर्श, ऑपरेशन एवं आधुनिक उपचार के लिए दूर-दराज के महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अनुभवी विशेषज्ञ और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हैं।