बसना

बेस्ट कंप्यूटर एजुकेशन ने मनाया 15वां वर्ष, शिक्षक सम्मान समारोह में गुरुजनों का किया सम्मान

विधायक चातुरी नंद सहित जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

देशराज दास सरायपाली। शहर की अग्रणी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्था बेस्ट कंप्यूटर एजुकेशन द्वारा संस्था के 15 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में सरायपाली विधानसभा की विधायक श्रीमती चातुरी नंद मुख्य रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम में नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, नगर पंचायत सरायपाली के अध्यक्ष पतिनिधि प्रकाश पटेल, जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा सहित भारतीय जनता पार्टी के नवीन साव एवं सरायपाली नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मति सरस्वती पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन हुआ। सभी अतिथियों का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर का अत्यधिक महत्व है। आज के दौर में कंप्यूटर सीखना सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व एवं कौशल विकास पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

सभापति प्रकाश सिंह ने कहा कि कंप्यूटर के इस युग में सभी को तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ स्वयं के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए। वहीं प्रकाश पटेल ने कहा कि गुरु के ज्ञान और मार्गदर्शन के बिना अच्छा भविष्य बनाना मुश्किल है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों का सम्मान करने को संस्था की सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों का चरण धोकर, तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही विधायक चातुरी नंद द्वारा भी शिक्षकों का सम्मान किया गया।

समारोह में संस्था के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। संस्था प्रमुख बसंत अग्रवाल ने बताया कि बेस्ट कंप्यूटर पिछले 15 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संस्था के माध्यम से अब तक 1000 से अधिक छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इससे अधिक छात्रों को बेहतर कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Back to top button