बसना में 12 सितंबर को भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,झांकी कीर्तन मंडली डीजे भागवत पार्टी एवं आर्केस्ट्रा सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक की होगी प्रस्तुतियां
प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं विधायक सम्पत अग्रवाल होंगे शामिल

देशराज दास बसना। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बसना में इस वर्ष भी भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ किया जाएगा। आगामी 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में जिले एवं क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री आदरणीय दयाल दास बघेल ,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं महासमुंद सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी तथा बसना के लोकप्रिय विधायक सम्पत अग्रवाल ,फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद जिला अध्यक्ष भाजपा ऐतराम साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए झेरिया यादव समाज तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव को इस वर्ष और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
महोत्सव के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावत नाच, कर्म पार्टी,भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकी कीर्तन मंडली डीजे भागवत पार्टी एवं आर्केस्ट्रा सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं एवं विशेष कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
नरेंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के इस पावन पर्व को श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील की है।