बसना

बसना/पिरदा: किसानों को मिली राहत: कलेक्टर ने संभाला मोर्चा, कल से पिरदा केंद्र में होगी धान खरीदी

किसानों का धान खरीदी शासन की प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़। बसना/पिरदा। छ.ग. शासन द्वारा वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर 2026 से प्रारंभ किया जा चुका है। जिला महासमुन्द अन्तर्गत पिरदा धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ नही हो सका था।

कलेक्टर विनय लंगेह ने आज स्वयं पिरदा उपार्जन केंद्र पहुंचकर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया एवं किसानों से मिलकर केंद्र के सुचारू संचालन के लिए चर्चा की। उन्होंने बताया कि कल से केन्द्र सुचारू रूप से चालू होगा और किसान धान बेचेंगे।

उपपंजीयक सहकारिता ने बताया कि तत्कालीन उपार्जन केन्द्र प्रभारी रोहित पटेल को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के शाखा पिरदा में संलग्न किया गया है तथा प्राधिकृत अधिकारी मोहनलाल पटेल के स्थान पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक उसत प्रधान को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिरदा का प्राधिकृत बनाया गया है ।

राधेश्याम भोई पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा पिरदा को उपार्जन केन्द्र पिरदा का प्रभार सौपा गया। कल से उपार्जन केन्द्र पिरदा में धान खरीदी का कार्य सुचारु रुप से संचालित हो जाएगा।

Back to top button