मानिकपुरी पनका समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

देशराज दास बसना। स्थानीय मंगल भवन में पूज्य मानिकपुरी पनका समाज के तत्वावधान में भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल एवं समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा संत कबीर दास जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

समारोह के मुख्य पड़ाव में समाज के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने समाज के हित में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि समाज का विकास ही किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होता है। पूज्य मानिकपुरी पनका समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है, और नए पदाधिकारियों के कंधे पर अब इस विरासत को आगे बढ़ाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने नए पद की गरिमा को समझते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास करें। पद केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सेवा का एक उत्तम माध्यम है। उन्होंने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे आपसी सामंजस्य, सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता के साथ समाज हित में कार्य करें। विधायक डॉ. अग्रवाल ने समाज को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए उनके द्वार हमेशा खुले हैं।
शपथ लेते हुए पदाधिकारीगण

इस अवसर पर प्राचीन कबीर कुटी तरेकेला के महंत लखन मुनि साहेब,बसना नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा, जिलाध्यक्ष मानिकपुरी पनका समाज सेवक दास दीवान,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल,तहसील अध्यक्ष साहू समाज महेंद्र साव,समाज प्रमुख सतनामी समाज गोसराम धृतलहरे,समाज प्रमुख कलार समाज शिवनाथ डड़सेना,समाज प्रमुख चौहान समाज चम्पतलाल चौहान,मुंशी प्रधान,यज्ञराम सिदार,गोपाल दास परमार,मलिन दास, अध्यक्ष ब्राह्मण समाज नीरज दास , नवनियुक्त अध्यक्ष मानिकपुरी समाज गजानंद मानिकपुरी,उपाध्यक्ष टीकम दास,गोरेलाल मानिकपुरी,सचिव विजय दास, पत्रकार ऋषिकेशन दास,पत्रकार देशराज दास, जगदीश दास,लोकगायिका प्रेमलता,समाज प्रमुख अग्रवाल महासभा रामचंद्र अग्रवाल,मानिकपुरी पनका समाज के भारी संख्या में स्वजातीय बंधु, माताएं-बहनें और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।