बसना
बसना: पूज्य मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक ईकाई बसना का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आज 20 जुलाई को
समारोह के मुख्य अतिथि होंगे विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना: पूज्य मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक ईकाई बसना के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन डॉ संपत अग्रवाल विधायक बसना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवधर महंत, विशिष्ट अतिथि डॉ खूश्बू अग्रवाल,शीत गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना एवं विभिन्न समाज के अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का सम्मान एवं पनका समाज विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के अलावा प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया जायेगा।