बसना

बसना: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 11 वर्षीय किशोर की मौत, चालक पर अपराध दर्ज

बसना। थाना बसना क्षेत्र के ग्राम परसकोल निवासी 11 वर्षीय किशन निषाद की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक लोकनाथ पटेल के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक पर मोटरसाइकिल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने का आरोप है।

मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों, गवाहों एवं पंचों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि 22 दिसंबर 2021 की सुबह करीब 10 बजे लोकनाथ पटेल मोटरसाइकिल क्रमांक CG06GF2695 पर किशन निषाद को बैठाकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान समलाई कुटा के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बरगद के पेड़ से जा टकराई। हादसे में किशन के पेट में गंभीर चोट आई।

घायल किशन को उपचार के लिए रायपुर स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 24 दिसंबर 2021 को दोपहर 12:40 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना के आधार पर थाना पंडरी, रायपुर में मर्ग कायम किया गया था, जिसे बाद में थाना बसना लाया गया।

बसना पुलिस की मर्ग जांच में मोटरसाइकिल चालक लोकनाथ पटेल, निवासी ग्राम परसकोल, थाना बसना के विरुद्ध धारा 304(ए) भादवि एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Back to top button