सरायपाली
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बीज निगम परिसर में जलाए दीप

सरायपाली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीज निगम सरायपाली में कृषकों एवं बीज निगम के कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, माधवदास चौधरी, राजकुमार साहू, भरतलाल पटेल, रविप्रसाद पटेल, टिकेश्वर पटेल, शिवचरण साहू, प्रकाश साहू, बीज प्रबंधक सरायपाली गिरजा शंकर पटेल, एस.एल. पाण्डेय, लक्ष्मीकांत चौहान, प्रफुल्ल तरिया, धनेश भोई, विजय भोई, दीपकुमार चौहान, महादेव उइके, पूनम सागर एवं शिशुपाल सहित कृषक एवं बीज निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया गया।