बसना

बसना: दवाई लेने साथ नहीं जाने की बात पर विवाद, ग्रामीण पर डंडे से हमला

देवलगढ़ में गाली-गलौज के बाद मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

बसना। थाना क्षेत्र के ग्राम देवलगढ़ में दवाई लेने साथ नहीं जाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक ग्रामीण के साथ डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम देवलगढ़ निवासी कार्तिकराम बरिहा ने बताया कि 13 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे वह खाना खाने के बाद घर की परछी में हाथ धोकर अंदर जा रहा था। तभी गांव का पुनित भोई उसके घर के बाहर पहुंचा और “मेरे साथ दवाई लेने क्यों नहीं गया” कहकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा।

शिकायत में आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने हाथ में रखे डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के दाहिने पैर में चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी उसने अपने बेटे हेमंत बरिहा और पत्नी ताराबाई को दी, जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button