हॉस्पिटल

अग्रवाल नर्सिंग होम में नवंबर माह में उपलब्ध रहेंगे सुपरस्पेशलिटी विशेषज्ञ डॉक्टर,,,जाने सभी

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना। अंचलवासियों को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना ने नवंबर माह में उपलब्ध रहने वाले सुपरस्पेशलिटी विशेषज्ञ डॉक्टरों का कार्यक्रम जारी किया है। अलग-अलग तिथियों में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पताल में मरीजों को परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं देंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार 7 नवंबर को सुबह 10 बजे से मरीजों को परामर्श देंगे। इनफर्टिलिटी एवं फीटल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्वाति कुमारी 10 नवंबर को सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेंगी। वहीं किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर तथा मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से मरीजों को सेवाएं देंगे।

गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन 13 नवंबर को सुबह 10 बजे तथा यूरोसर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे उसी दिन शाम 5 बजे से उपलब्ध रहेंगे। पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत अग्रवाल 14 नवंबर को दोपहर 2 बजे से मरीजों को परामर्श देंगे।

इसके बाद यूरोसर्जन डॉ. तुषार दवनी 20 नवंबर को सुबह 10 बजे, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल चौहान 20 नवंबर को सुबह 11 बजे तथा किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन पाठक 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध रहेंगे।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सक्सेना 21 नवंबर को सुबह 11 बजे से मरीजों को देखेंगे। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल 22 नवंबर को सुबह 11 बजे तथा मस्तिष्क एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह भी 22 नवंबर को सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेंगे।

रक्त विकार एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अद्रव्य गुप्ता 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से तथा पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. नादिया मुर्दिन 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से मरीजों को परामर्श देंगी। इसी दिन मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी शाम 7 बजे से उपलब्ध रहेंगे।

माह के अंतिम चरण में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. पाढ़ी 28 नवंबर को सुबह 10 बजे तथा किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण सराफ सुबह 11 बजे से मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. देवेश अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन, प्रत्येक रविवार उपलब्ध रहेंगे।

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में जानकारी एवं संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर पर संपर्क कर सकते है

Back to top button