ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में डॉ. दीपिका अग्रवाल की देखरेख में मिलेंगी आधुनिक प्रसूति सेवाएं; प्रत्येक गुरुवार को मिलेगा निःशुल्क परामर्श

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ सरायपाली। क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में स्त्री रोग संबंधी विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं। अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल (MBBS, DNB, OBS & Gynae) प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनका परामर्श समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही, अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक गुरुवार को मरीजों के लिए निःशुल्क परामर्श की विशेष सुविधा भी दी जा रही है।
अस्पताल में ‘खुशियों की नई शुरुआत’ थीम के तहत सुरक्षित मातृत्व और अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में बेहतर प्रसूति सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में मिलने वाली प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं में अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा देखरेख, सुरक्षित एवं शिशु देखभाल, सामान्य (नॉर्मल) एवं सिजेरियन डिलीवरी और आधुनिक मातृत्व सुविधाएं शामिल हैं।
ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देने के लिए अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य बीमा (इंश्योरेंस) के तहत इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, बीजू कार्ड के माध्यम से भी निःशुल्क इलाज का लाभ उठाया जा सकता है। अस्पताल स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली में स्थित है।

किसी भी प्रकार की जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए फोन नंबर 07725-299360 या मोबाइल नंबर 83700-08558 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ओम हॉस्पिटल की अन्य शाखाएं रायपुर, जगदलपुर (बस्तर), तिल्दा और रायपुर में ओम डेंटल हॉस्पिटल के रूप में भी संचालित हैं।
