भंवरपुर

बसना/भंवरपुर: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

बसना/भंवरपुर। महासमुंद जिले के थाना बसना अंतर्गत पुलिस चौकी भंवरपुर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग बहन (उम्र 16 वर्ष 5 माह 15 दिन) अपने भाई-बहनों के साथ दादी के घर पर रहती थी। उनके माता-पिता एवं चाचा काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 18 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे किशोरी ने खाना खाकर सोने चली गई थी। रात लगभग 11 बजे जब दादी ने देखा तो वह अपने बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button