राजस्थान रायल्स और चेन्नई सुपर किंग की भिड़ंत आज , जानें RR और CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2026 में रोमांच की सारी हदें पार हो रही हैं. पहले दिन आरसीबी ने कमाल किया तो दूसरे दिन मुंबई इंडियंस ने. अब तीसरे दिन यानी आज (सोमवार) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले के भी रोमांचक होने की उम्मीद है. फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि आज एमएस धोनी एक्शन में नहीं दिखेंगे. वह चोटिल होने की वजह से कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे.
राजस्थान और चेन्नई का मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम सात बजे से होगा, वहीं मुकाबले की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी. रियान पराग राजस्थान टीम के कप्तान हैं, वहीं ऋतुराज गायकवाड़ के पास चेन्नई की कमान है.
एमएस धोनी और जूनियर एबी के बिना उतरेगी चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए 2 बुरी खबर हैं. सबके चहेते एमएस धोनी आज का मैच नहीं खेलेंगे. वह चोटिल होने की वजह से कुछ मैचों से बाहर हैं. रिपोर्ट की मानें तो एमएस धोनी शुरुआती छह मैचों में नहीं खेल पाएंगे. वहीं तूफानी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जो जूनियर एबी के नाम से जाने जाते हैं, वह भी शुरुआत के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांतवीर, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, नूर अहमद और मैट हेनरी.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने