बसना

बसना: धान उपार्जन केन्द्र सिंघनपुर में भौतिक सत्यापन किये जाने पर पाई गई 80 क्विंटल धान की कमी

बसना: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बसना के अधीनस्थ साख सहकारी समिति सिंघनपुर में धान की कमी की शिकायत की गई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना के निर्देशानुसार कृष्ण कुमार साहू तहसीलदार के द्वारा धान खरीदी केन्द्र सिंघनपुर का निरीक्षण करते हुए भौतिक सत्यापन किया गया।

भौतिक सत्यापन के वक्त धान खरीदी केन्द्र में 75.20 क्विंटल धान की कमी पाई गई। जबकि जांच के दौरान खरीदी केन्द्र 44.80 क्विंटल धान शेष रहा।धान खरीदी केन्द्र प्रभारी रतन नाग ने अपनी ग़लती स्वीकार करते हुए कहा कि 120 क्विंटल धान भोलेनाथ एग्रो राईस मिल को देना बाकी है। वर्तमान स्थिति में धान की कीमत 2,33120 रूपये है।

भौतिक सत्यापन के दौरान कृष्ण कुमार साहू तहसीलदार के साथ सत्तू सिंह मन्नाडे पटवारी बसना, सिंघनपुर हल्का पटवारी दीवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बता दें कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बसना के अंतर्गत आने वाले अधिकांश धान उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जाता है तो धान का शार्टेज अवश्य मिलेगा।

  • धान खरीदी केन्द्र सिंघनपुर में शार्टेज को लेकर शिकायत की गई थी जिसका भौतिक सत्यापन कर पंचनामा बनाया गया। भौतिक सत्यापन में लगभग 80 क्विंटल धान की कमी पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
    कृष्ण कुमार साहू
    तहसीलदार, बसना
Back to top button
error: Content is protected !!