हॉस्पिटल

बसना: 35 साल का चिकित्सकीय अनुभव अब बसना में! दिल्ली-कटक,भुवनेश्वर,विशाखापट्टनम में सेवाएं दे चुके डॉ. असीम कुमार मोहंती अब बसना के श्री गोविंद हॉस्पिटल में करेंगे मरीजों का उपचार

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ बसना। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी। बसना स्थित श्री गोविंद हॉस्पिटल में चिकित्सा क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सक डॉ. असीम कुमार मोहंती अपनी सेवाएं देंगे। एमबीबीएस एवं एमडी (मेडिसिन) की उच्च चिकित्सा योग्यता रखने वाले डॉ. मोहंती को चिकित्सा क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे दिल्ली-कटक,भुवनेश्वर,विशाखापट्टनम सहित बड़े शहरों में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं दे चुके हैं। अब उनकी सेवाओं का लाभ बसना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को मिल सकेगा।

डॉ. असीम कुमार मोहंती कार्डियोलॉजी (हृदय रोग), डायबेटोलॉजी (मधुमेह विज्ञान) एवं इंटेंसिव केयर (गंभीर चिकित्सा) के क्षेत्र में प्रशिक्षित हैं। लंबे चिकित्सकीय अनुभव और विशेषज्ञता के साथ वे श्री गोविंद हॉस्पिटल में मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे।

हृदय, किडनी और शुगर रोगों के उपचार पर विशेष ध्यान
श्री गोविंद हॉस्पिटल में डॉ. मोहंती के माध्यम से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायराइड, किडनी संबंधी बीमारियों सहित विभिन्न जटिल स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा सर्दी, खांसी, बुखार, निमोनिया, अस्थमा, सीओपीडी, एनीमिया, जोड़ों का दर्द, गठिया, हाथ-पैरों में सूजन, लकवा, पीलिया, पेट दर्द, चेहरे पर सूजन तथा छाती में दर्द और सांस फूलने जैसी समस्याओं का भी उपचार किया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड से भी मिलेगी उपचार की सुविधा
अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डधारी मरीजों के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. असीम कुमार मोहंती प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

श्री गोविंद हॉस्पिटल, मेन रोड बसना, जिला महासमुंद में अनुभवी चिकित्सक की सेवाएं शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।
संपर्क एवं जानकारी: 8109060270, 9806250270

Back to top button