पिथौरा/बसना: शराब भट्ठी से लौट रहे युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर चेहरे पर बरसाए मुक्के

छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ पिथौरा। शराब भट्ठी से शराब खरीदकर लौट रहे एक युवक के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पिथौरा पुलिस ने आरोपी रजिन्दर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) एवं 296 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी प्रेमलाल पिथौरा के गार्डन चौक के पास प्रेम सैलून नाम से दुकान संचालित करता है। 12 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह सुखराम बरिहा की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर पिथौरा शराब भट्ठी गया था। शराब खरीदने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में रजिन्दर सिंह नामक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें रुकने का इशारा किया।
आरोप है कि मोटरसाइकिल रुकते ही रजिन्दर सिंह ने प्रेमलाल के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों से उसके चेहरे पर मारपीट की। इस दौरान सुखराम बरिहा ने बीच-बचाव किया। मारपीट से प्रेमलाल के मुंह में चोट आई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।