नगर पंचायत कुरुद में प्रदेश मुखिया भुपेश बघेल के जन्मदिवस पर कटा केक हुआ वृक्षारोपण

मुकेश कश्यप कुरुद. कुरुद नगर पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा जनपद पंचायत के सभागृह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में प्रसारित हो रहे सन्देश को सुनते हुए उन्हें डिजिटल रूप से बधाई देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गयी।जन-जन के हितैषी और छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र भुपेश जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटते हुए कुरुद कांग्रेस द्वारा उनके जन्मदिवस पर मंगलकामना की गई।
इसी तरह नगर के शासकीय बालक शाला कुरुद में वृहद रूप से फलदार,फूलदार और छायादार वृक्षों का रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग ,तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद ,जानसिंग यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद ,मंजू प्रमोद साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद,प्रमोद साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद,राजकुमार अग्रवाल संयुक्त सचिव पीसीसी एवं पार्षद नगर पंचायत ,मनीष साहू सभापति पार्षद,संध्या कश्यप अध्यक्ष ब्लॉक महिला कांग्रेस, रजत चंद्राकर पार्षद ,रमेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी विचार मंच ,खेमराज चंद्राकर,आशीष शर्मा प्रवक्ता जिला कांग्रेस ,खोमिन बसन्त साहू पार्षद ,राखी चन्द्राकर पार्षद ,डीलन चंद्राकर अध्यक्ष सरपंच संघ ,डुमेश साहू सभापति पार्षद व अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस ,थानेश्वर तारक ,मिलन साहू जनपद सदस्य, रोशन जांगडे सभापति पार्षद,योगेश साहू, विशाखा बाई पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ,घनश्याम चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेसी,चंद्रकांत चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेसी,पप्पू राजपूत,उमाशंकर साहू जिला उपाध्यक्ष विचार मंच,तुकेश साहू,विष्णु राम,नीरज कश्यप,टिकेश ध्रूव आदि उपस्थित थे।