अग्रवाल नर्सिंग होम बसना संचालक डॉ. एन.के. अग्रवाल की बहू डॉ. भारती अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर 2 महिला का निःशुल्क डिलीवरी,

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एन.के. अग्रवाल की बहू स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर 26 जनवरी को अस्पताल परिसर में दो महिला का फ्री डिलीवरी हुआ.
आपको बतादे सरसींवा निवासी हिना साहू एवं ग्राम तरेकेला पिरदा योगिनी बंजारे ने 26 जनवरी नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया डिलीवरी नार्मल हुआ अस्पताल के संचालक डॉ. एन.के. अग्रवाल बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य हैं वह इस तरह के निःशुल्क सेवा देते रहते है। उन्होंने ये भी कहा था मेरी बहु डॉ. भारती अग्रवाल के जन्मदिन पर जितने भी डिलवरी होगा सभी नि:शुल्क होगा।
हिना साहू एवं योगिनी बंजारे का अस्पताल से डिस्चार्ज हुए तो उनके जमा रूपये को एम.एस. जनरल सर्जन डॉ. एन.के. अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ अमित अग्रवाल ने उन्हें वापस कर दी.
सरसींवा निवासी हिना साहू एवं ग्राम तरेकेला पिरदा योगिनी बंजारे ने अस्पताल के संचालक डॉ. एन.के. अग्रवाल एवं डॉ. भारती अग्रवाल व पुरे डॉक्टर,स्टाफ का आभार व्यक्त किये .