अपराधछत्तीसगढ़

नाबालिग का अपहरण कर कार में किया गैंगरेप,नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ भूमि डेस्क: नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर कार में गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था. इसके साथ पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को भी दिए जाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी.

मिडिया से मिली जनाकारी के मुताबिक, पीड़िता थाना मनेन्द्रगढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उसने बताया था कि 11 जून को अपने सहेली से रात्रि करीब 11.30 बजे मिलने गई थी. दरवाजा नहीं खोलने पर वहां खडे़ एक व्यक्ति से फोन मांगी और उसको काल की. फोन नहीं उठाने पर वापस जाने लगी तभी वहां खड़े लड़के ने उसका गला पकड़कर कुछ दूर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

इस घटना के बाद नाबालिग फिर से 14 जून को रात्रि करीब 10 बजे पीड़िता को लड़के और उसके दो साथी जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर चैनपुर गोदाम के पास ले गया, जहां उसके अपने साथियों के साथ मिलकर बलात्कार किया. पीड़िता की रिपोर्ट पर मनेन्द्रगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 285/2022 धारा 363, 366, 376, 376(घ) भादवि, पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था.

Back to top button