राशिफल

आज का राशिफल: आज रहेगा भागदौड़ वाला दिन, देखिए अपना भी आज का राशिफल

मेष- शनि चंद्र की युति विष योग बनाती है। खाने-पीने मे ध्यान रखें और वाणी पर भी संयम रखें। रिश्तों में तनाव और मानसिक पीड़ा मिल सकती है।

वृषभ- पिता या धर्म गुरु से विवाद न करें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें।

मिथुन- शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। घर से बाहर खाने पर नियंत्रण रखें। विष योग कहीं न कहीं कष्ट दे सकता है।

कर्क-आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी के कारण कष्ट मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भागदौड़ रहेगी।

सिंह- विष योग आपकी राशि से छठे है। रोग या विरोधी दोनों ही कष्ट दे सकते हैं। दोनों के प्रति उदासीन न रहें। इलाज करना हितकर होगा।

कन्या- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

तुला- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा।

धनु- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर- जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होगा। खाने-पीने मे सावधानी बरतें। भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन- रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

Back to top button