खबर का असर, बसना नगर पंचायत की गौरव पथ सड़क की कार्य चालू 1 करोड़ 40 लाख की बजट से बनेगा गौरव पथ

देशराज दास बसना: पदमपुर रोड गौरव पथ सड़क बड़े बड़े गड्ढा हो गया था। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी तकलीफ हो रही थी छत्तीसगढ़ भूमि न्यूज़ ने प्रमुखता से 06 फरवरी को यह खबर प्रसारित किया गया था इसके बाद स्थानीय प्रशासन नगर पंचायत बसना की टीम ने इस पर संज्ञान लेते हुए गौरव पथ का निर्माण कार्य चालू कर दिया है ।
नगर में पिछले कुछ वर्षों से खराब गौरव पथ की पुनर्निर्माण की मांग नगरवासियों व क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। इसे लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की पहल पर नगर पंचायत ने संज्ञान लिया। उक्त गौरवपथ मार्ग 1 करोड़ 40 लाख की बजट से बनेगा जिस पर अब पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर हैं।
गौरतलब है कि महासमुंद जिले के ब्लॉक बसना स्थित नगर पंचायत के इस गौरव पथ मार्ग से रोजाना सैकड़ों की संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। नगर से होकर पदमपुर ओडिसा आवाजाही होती है। भारी वाहनों के लगातार गुजरने से गौरव पथ पिछले कुछ साल से खराब हो गया था। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा था। लेकिन अब सड़क निर्माण हो जाने से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी।