बसना

बसना: नीलांचल के सेवा कार्य से प्रभावित होकर जुड़े 85 सरपंच, कहा ‘मैं हूँ सम्पत’

सरपंचो को साल-श्रीफल भेटकर श्री सम्पत अग्रवाल ने किया सम्मान

बसना विधानसभा के फुलझर परिक्षेत्र के लगभग 20 सरपंचों ने नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक श्री सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यो से प्रभावित होकर सेवा कार्य से जुड़ गए है। ज्ञात हो कि नीलांचल भवन बसना में आज सोमवार को फुलझर परिक्षेत्र के करीब 20 सरपंचो ने मिलकर नीलांचल से जुड़ने आगे आए। बैठक के दौरान श्री अग्रवाल ने नीलांचल सेवा समिति के उद्देश्य नर सेवा नारायण सेवा के साथ जनसेवा कार्यो को अवगत कराया।

साथ ही सभी सरपंचो को साथ मिलकर कदम से कदम चलने को कहा। बैठक के दौरान उपस्थित सभी सरपंच व उनके प्रतिनिधियों को साल-श्रीफल से सम्मानित किया साथ मे नीलांचल सेवा समिति का परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।

बैठक में नीलांचल सेवा समिति के गढ़फुलझर सेक्टर प्रभारी खोलबाहरा निराला, हरजिंदर सिंह (हरजु) डॉ. हेमचंद्र साव मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, सरपंच श्रीमती सुशीला मलिक, भोजकुमार साव, हीरालाल साव, उद्धव सिदार, कमलेश साव, जयकांत भोई, निरंजन चौहान, अचिंतानंद भोई, राजेश गड़तिया, बिरेंद्र चौहान, शिवकिशोर साहू, रविन्द्र डड़सेना, निलमणी पारेश्वर, गुणनिधि बंधु, चतुर्भूज प्रधान आदि उपस्थित थे।

85 ग्राम पंचायतों के सरपंच जुड़े नीलांचल से…
नीलांचल सेवा समिति के सेवा कार्य से ग्राम पंचायत कुरचुंडी, कपसाखुंटा, गणेशपुर, बरोली, चोरभट्ठी, सरायपाली, मेदनीपुर, बिछिया, गढ़फुलझर, केवंटापाली, साल्हेझरिया, अंकोरी, कायतपाली, नानकसागर, पलसापाली, सोनामुंदी समेत बसना विधानसभा के 85 सरपंच सेवा कार्य से जुड़ चुके है।

Back to top button