बसना

बसना: किड्स एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल बसुला बसना मैं हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया

बसना: पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के दिन बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाता है श्री आर.के. दास स्कूल अध्यक्ष ने पंडित जी का छायाचित्र पर मालिया समर्पण कर दीपक अगरबत्ती जला कर चिल्ड्रन डे के बारे में संबोधन करते हुए कहा हमारे देश के शिक्षकों का कर्तव्य है

कि वह हमारे बच्चों की सोचने और काम करने की शक्ति में इस तरह का परिवर्तन लाएं की यही बच्चे बड़े होकर सदाचारी और योग्य नेता ,सफल उद्योगपति, निपुण कलाकार, इमानदार इंजीनियर ,योग्य डॉक्टर ,देशभक्त सैनिक व सेनापति निस्वार्थ अधिकारी कर्मचारी अथवा व्यापारी बने और अंत में सभी बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिए।

संस्था प्रमुख प्राचार्य भगवती जगत ने संबोधन किया की 14 नवंबर का दिन बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाता है इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था उन्हें बच्चों से कभी प्यार था बच्चों के प्रति उनके इस स्नेह अभाव के कारण बच्चे भी उनसे बेहद लगाव और प्रेम रखते थे और उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे.

यह खास दिन बच्चों को समर्पित होता है कहते हुए सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दिए इस इस उपलक्ष्य में स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता बच्चों को श्री विजय दास के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया इस अवसर में स्कूल स्टाफ नंदनी प्रधान, गीतांजलि तिवारी ,बासमती जगत, उषा बीसी ,हसीना बेगम, राजू चौहान एवं राजू व पालकगण की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस मनाया गया |

Back to top button