रायगढ़

कमरे अंदर घुसकर पीड़िता के हाथ मुंह को दबाकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

सरसींवा। दिनांक 22/10/2020 के रात्रि प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 20-21 .10.2020 के दरमियानी रात्रि प्रार्थिया का सगा भांजा भूपेंद्र साहू जो मेहमान के रूप में प्रार्थीया के घर आया था और खाना खाकर रात्रि में प्रार्थिया के पति के साथ घर के बरामदे में सोया हुआ था पीड़िता अपने बच्चे के साथ कमरे में सोई हुई थी.

की घटना समय 21.10.2020 के रात्रि 01- 02:00 बजे के बीच आरोपी भूपेद्र साहू के द्वारा प्रार्थिया के कमरे अंदर घुसकर पीड़िता के हाथ मुंह को दबाकर इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और आरोपी द्वारा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने पर पीड़िता रात भर सहमी रही तथा डर के मारे किसी को नहीं बताई सुबह होने पर घटना के संबंध में अपने पति तथा मायके वालों को साथ लेकर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी भूपेंद्र साहू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 345/2020 धारा 376,506 भा.द.वि. कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर 22.10.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Back to top button