सरायपाली

महासमुंद/सरायपाली: बिना मास्क के 217 लोगो से 21700 रुपये का जुर्माना बसूला

महासमुंद/सरायपाली। कोरोना संक्रमण को लेकर फिर एक बार प्रशासन अलर्ट हो गया है.आज शुक्रवार को पुलिस प्रशासन,राजस्व विभाग, नगर पालिका द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से बिना मास्क के 217 लोगो से 21700 रुपये का जुर्माना बसूला है. कोरोना संक्रमण के चलते बीच में लोगों को पर्याप्त छूट मिल गई है। लेकिन लोग घर से बाहर तो निकल रहे हैं और मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं।

प्रशासन द्वारा लगातार समझाया जा रहा है कि व्यापारियों, ग्राहकों व अन्य लोगों को मास्क पहनने के साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करना है। लेकिन लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी पालन कर रहे हैं।पहले प्रशासन ने मास्क की अनिवार्यता के लिए अभियान चलाया जाता था। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कारवाई भी की जाती थी जुर्माना किया जाता था। लेकिन कुछ माह से कार्रवाई बंद है, जिससे लोग बेखौफ हो गए हैं।

आज शुक्रवार को सरायपाली में कई जगहों पर चलाने कारवाही की गई कोविड-19 के संक्रमण कई जिलों में वृद्धि की आशंका को देखते हुए सरायपाली तसीलदार युवराज कुर्रे,टीआई सुश्री वीणा यादव ने चलानी कार्यवाही करते समय सभी लोगों से मास्क लगाने का निर्देश दिये है.उक्त कार्यवाही में पुलिस प्रशासन,राजस्व विभाग, नगर पालिका एवं समस्त विभाग के स्टाफ मौजूद रहे.

Back to top button